फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पत्नी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या मामले में पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में बरामद शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध की वजह से पत्नी ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के जैतपुर तोताराम निवासी सर्वेश कुमार ने गत 24 सितंबर को फ्रेंड्स कालोनी थाना में अपने छोटे भाई चंद्रप्रकाश उर्फ गुड्डन (35) हाल निवासी शांति कालोनी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि जांच में जानकारी मिली थी कि चंद्रप्रकाश अपनी पत्नी पूजा उर्फ रमन के साथ शांति कालोनी में किराये का मकान लेकर रह रहा था। वह मजदूरी करके जीवनयापन कर रहा था। चंद्रप्रकाश के भाई शांति कालोनी में उससे मिलने पहुंचे थे तो कमरे में ताला पड़ा मिला था। मकान मालिक ने बताया था कि करीब डेढ़ महीने से चंद्रप्रकाश व उसकी पत्नी नहीं आए हैं। इस पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में पता चला कि आदित्य मिश्रा निवासी दतावली थाना फ्रेंड्स कालोनी भी चंद्रप्रकाश के साथ रहता था। पूजा व आदित्य के संबंध की जानकारी चंद्रप्रकाश को हो गई थी। इसका विरोध करने पर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि गत एक अगस्त को पत्नी व आदित्य ने मिलकर झाड़ियों में ले जाकर चंद्रप्रकाश के गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी थी।
3 अगस्त को शव दतावली नहर में फेंक दिया था। भाई सर्वेश ने बकेवर थाना जाकर शव की शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शव के गले में निशान मिलने की पुष्टि हुई थी।
जिसके बाद पुलिस ने पूजा उर्फ रमन व आदित्य मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मृतक चंद्र प्रकाश का डेबिट कार्ड व उससे संबंधित कागजात, आधारकार्ड की छायाप्रति व एक पाकेट डायरी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें