फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः बिना डिग्री के अस्पताल चला रहे महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अरोपियों को न्यायालय में पेश करने ले जाती पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बिना डिग्री के हॉस्पिटल का संचालन करने पर पुलिस संचालक महिला और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जारी विज्ञप्ति में एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सुरवेन्द्र पुत्र बसंतलाल ने सदर कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी पत्नी प्रियंका गर्भवती थी। 10 मई को प्रसव पीड़ा होने पर उसे फूलन देवी डांडा बाह अड्डा क्षेत्र के साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां डाक्टरों द्वारा ऑपरेशन कर दिया गया था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण उनकी पत्नी प्रियंका की मृत्यु हो गई थी। सुरवेंद्र की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि सदर कोतवाली, छिपैटी निवासी अस्पताल की संचालक डॉ. शशि देवी पत्नी डॉ. शिवकांत सिंह व सूरजमुखी राजपूत उर्फ काली मेम दोनों के पास कोई भी मेडिकल डिग्री नहीं है। प्रियंका की डिलीवरी के समय जानबूझ कर लापरवाही बरती गई और उसका ऑपरेशन किया गया। हालत बिगड़ने पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों के साथ ही छिपैती के ओमकांत राजपूत को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में बचन सिंह सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, एसआई विवेक कुमार, एसआई सौरभ सिंह मय व उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें