फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से छाता जा रहे ट्रक से चोरी कर बेचे गए टायर व रिम पुलिस ने बरामद कर लिया है। टायर बेचने वाले चालक व चोरी के टायर खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकेवर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर से माल लादकर छाता जा रहे ट्रक के चालक ने आठ टायर व एक स्टेपनी का टायर तथा रिम चोरी कर बेच लिया।
विज्ञापन



ट्रक मालिक कुंदनलाल निवासी बाबूपुरवा कानपुर ने चालक उपेंद्र पुत्र शंभूदयाल निवासी गांव नगला चोप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चालक को हनुमंतपुरा सहसों से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर एक टायर व रिम हनुमंतपुरा में एक विधवा मंजू देवी के यहां से बरामद किया गया।


महिला के यहां उपेंद्र का आना जाना था। इसके अलावा आठ टायर व रिम एक अन्य व्यक्ति अवनीश उर्फ  बंटू यादव निवासी उदी रोड चकरनगर को उपेंद्र ने बेचे थे। अवनीश ने टायर अपने ट्रक में लगा रखे थे, उसको भी ट्रक के साथ बरामद कर अवनीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने बताया की पकडे़ गए दोनों लोगों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस हिरासत में अवनीश यादव ने बताया की उसने आठ टायर व रिम 50 हजार रुपये में खरीदा था, उसे पता नहीं था कि सामान चोरी का है। उसने अपनी सोने की चेन गिरवीं रख कर रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें