फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति विशेष के खिलाफ आपत्ति नजर टिप्पणी करने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। आरक्षण को लेकर जाति विशेष को गाली देने व अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर करने के मामले में थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पिछले दिनों आरक्षण को लेकर कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर यह ऑडियो वायरल हुआ, तो थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।
इस मामले में 10 जून को भरथना कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी, आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसकी विवेचना वह स्वयं कर रहे थे। सर्विलांस की मदद से दरोगा आपेंद्र सिंह ने टीम के साथ सुबह करीब सवा 9 बजे लोहिया पुल इटावा के पास से जसवंत नगर क्षेत्र के खुशहाली गांव निवासी दीपू सिंह व अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली निवासी एक युवक की आरक्षण के मुद्दे पर की गई टिप्पणी से नाराज होकर उन्होंने फेसबुक से उसका मोबाइल नंबर लेकर गालियां, अश्लीलता, जान से मारने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का एक साथी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें