फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रेनों में चोरी और लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चलती ट्रेनों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल, एक सोने का पेंडल व कान के टॉप्स बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ इटावा सहित कानपुर सेंट्रल, कासगंज, फिरोजाबाद व टूंडला जीआरपी में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

जीआरपी सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को संगम एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ चोरी की घटना हुई थी। जिसकी सूचना इटावा जीआरपी थाने में दी गई थी। तभी से जीआरपी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान हो गई थी। शनिवार को इकदिल अंडरपास के नीचे से सलमान निवासी मानिकपुर मोड़ थाना इकदिल व विकास अवस्थी निवासी इंद्रा नगर जमुआ समिति के पीछे थाना दिबियापुर जिला औरैया को गिरफ्तार किया गया।
उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल, एक सोने की पैंडल, एक जोड़ी कान की टॉप्स व 980 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि दोनों ही शातिर लुटेरे हैं, यात्रियों से लूट की घटना को अंजाम देकर चलती ट्रेन से कूद जाते हैं। पकड़े गए आरोपी सलमान के खिलाफ 23 व विकास पर 17 लूट, चोरी जैसे संगीन धाराओं में कानपुर सेंट्रल, कासगंज, फिरोजाबाद व टूंडला जीआरपी थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें