बुधवार की रात को अंाधी और पानी के साथ सुंदरपर सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई। उमस और गर्मी से बेहाल लोगाें को करवट बदल-बदल कर रात गुजारनी पड़ी। कई घरों के तो इन्वर्टर तक जवाब दे गए।
रात करीब 10 बजे पावरकट के बाद सुबह पांच बजे बिजली आई तो लोगाें ने राहत की सांस ली। अफसरों ने सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव करने से परहेज किया।
बुधवार को रात ढलते ही अचानक बादल घिर आए और तेज हवा के साथ रिमझिम बरसात शुरू हो गई। रात करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि हवा-बरसात से ब्रेक डाउन हुआ होगा लेकिन मौसम ठीक होने के बाद भी जब बिजली नहीें आई तो अफसरों के सीयूजी नंबरों कॉल की।
बताया गया कि सुंदरपुर फीडर के किसी भी अधिकारी ने कॉल रिसीव करने की जरूरत महसूस नहीं की। उमस और भीषण गर्मी के कारण लोगाें का हाल बेहाल रहा।
घंटे दो घंटे तो इन्वर्टर काम करते रहे लेकिन जब पांच घंटे तक लगातार बिजली नहीं आई तो लोगाें को बिस्तर समेटकर छतों पर शरण लेनी। सुबह 5 बज के आसपास बिजली आने पर लोगाें ने राहत की सांस ली।
तेज हवा और बरसात के कारण भरथना चौराहे के पास 11 हजार केवीए की लाइन पर इंसुलेटर पंचर होने से लोगों को पावरकट का सामना करना पड़ा है। बिजली विभाग का मैदानी अमला रात भर फाल्ट खोजने लगा रहा लेकिन रात में वे परेशान होते रहे।
इसके बाद कुनैरा 132 केवीए सब स्टेशन से ब्रेकडाउन लेना पड़ा तब भरथना चौराहे के पास इंसुलेटर पंचर मिला। करीब पांच बजे इंसुलेटर बदल कर सप्लाई बहाल की गई।
सुंदरपुर सब स्टेशन से एक दर्जन से अधिक मोहल्ले जुड़े हुए हैं। रात को रामलीला रोड, अशोक नगर, भरथना क्षेत्र, पक्का बाग, प्रकाशनगर, पंजाबी कालोनी, मानिकपुर मोड आदि की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही है।