चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिमरूआ चौराहे के पास तेजी से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को राैंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव तमेरी निवासी राम नरेश (35) प़ुत्र रमेश चंद्र अपनी बाइक से ससुराल कुर्रा जिला मैनपुरी गया गया था। शनिवार की शाम को लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक टिमरूआ चौराहे के पास पहुंची। सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत की खबर सुनकर जब उसके परिवार के लोग आ रहे थे तभी रास्ते में उसक ा बड़ा भाई प्रबल प्रताप भी घायल हो गया।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के बलराम सिंह चौराहा के पास हुई जहां आटो के पलट जाने से उसमें सवार अनिल पुत्र अहिवरन निवासी कटरा बलसिंह उसकी पत्नी सीमा व चार माह का पुत्र सिदार्थ के अलावा सुशीला पत्नी देवी दयाल घायल हो गये। साई मंदिर कचौरा रोड पर बाइकों की भिड़ंत में अखिलेश पुत्र दिवारी लाल निवासी नगला निगौली घायल हो गया। एसएसपी चौराहा के पास स्कूटी की चपेट में आने से पैदल जा रहे शैलेंद्र पुत्र प्रेम नारायण निवासी छिपैटी घायल हो गए। वैदपुरा के पास बाइक की चपेट में आने से प्रेम सखी पत्नी राम नरेश निवासी सिपहरी घायल हो गई। कचौरा रोड़ पर राजा के बाग के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार राम नरेश घायल हो गया। इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर पिलखर के पास बाइकों की भिडंत में सुनील पुत्र रामौतार घायल हो गया। इसके अलावा हाइवे पर गांव मनियांमऊ के पास बाइक की चपेट में आने से सूरजमुखी पत्नी हदयराम निवासी पिलखर घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।