फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को रौंदा

Fri, 09 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी के भरथना चौराहा ओवरब्रिज के पास साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। गुस्साएं लोगों ने जाम लगाकर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सीओ सिटी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव अड्डा पाय निवासी नंद किशोर कठेरिया (55) गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे अपनी साइकिल से इटावा से वापस घर लौट रहा था। भरथना चौराहे पर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।  बाद में मृतक के परिवारीजन भी आ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी दीपक दुबे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलाने का प्रयास किया। लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें