फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक ने डीसीएम में पीछे से मारी टक्कर, दोनों डिवाइडर पर चढ़े

Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम में पीछे जोरदार टक्कर मार दी और इसके बाद दोनों डिवाइडर पर चढ़ गए। हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से केबिन में फंसकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के फुफई ओवरब्रिज के ऊपर नेशनल हाईवे पर रविवार देर राजस्थान के गांव अलवर निवासी दौलत खान ट्रक में मौरंग भरकर ले जा रहे थे। तभी आगे चल रही कुर्सियों से भरी डीसीएम में ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और डीसीएम दोनों हाईवे के बीचों बीच डिवाइडर तोड़ते हुए उस पर चढ़कर खड़े हो गए। जिससे हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक दौलत खान को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। क्रेन की मदद से डीसीएम और ट्रक को हाईवे से हटवाकर रोड को सुचारू रूप से चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें