फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार ट्रक में घुसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानपुर-आगरा हाईवे पर रविवार सुबह ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा बाइक सवार ट्रक में घुस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नखासा निवासी रतन कुमार दुबे (65) रविवार सुबह बाइक से किसी काम से इकदिल गए थे। साढे़ सात बजे वह घर लौट रहे थे। इकदिल थानाक्षेत्र में नहर पुल के पास आगे जा रहा ट्रक अचानक रुक गया।
पीछे से आ रहे रतन कुमार बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और ट्रक में घुस गए। बाइक ट्रक में फंस गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रतन कुमार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रणबहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें