फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

Sat, 07 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रक ने पक्काबाग तिराहा पर रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बा निवासी रवि शुक्ला की पत्नी रोली (25) पक्काबाग विकास कालोनी में मायके आई थी। शुक्रवार की रात महिला अपने देवर के साथ बाइक से कहीं जा रही थी िक पक्काबाग तिराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट होता देख आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना इकदिल थाना पुलिस को दी गई। आसपास के लोगों ने मृतक महिला की शिनाख्त करते हुए सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल देवर को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें