फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत

Fri, 04 Dec 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैदपुरा थाना क्षेत्र स्थित इटावा-मैनपुरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से जा रही दो छात्राओं को रौंद दिया। एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए इलाकाई लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



 थानाध्यक्ष बैदपुरा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान तकरीबन 45 मिनट तक जाम लगा रहा और जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। गांव बर्रा निवासी रामनारायण की पुत्री सुमित्रा (18) शुक्रवार को दोपहर साइकिल से बैदपुरा बाजार सामान खरीदने आई थी।


 सामान खरीदकर लौटते समय गांव की राधा (16) पुत्री रामनारायण शंखवार साइकिल पर पीछे बैठ गई। तिरुपति कोल्ड स्टोर के पास बर्रा मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक दोनों छात्राओं को रौंदता हुआ निकल गया। इस दुर्घटना में साइकिल चला रही सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन



 राधा की नाजुक हालत को देखते हुए सैफई अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर इटावा-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैदपुरा प्रीतम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।


 भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराया, तब करीब 45 मिनट बाद जाम खत्म हुआ। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक एवं चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सैफई पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें