फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबिया थानाक्षेत्र स्थित बुधवार दोपहर इटावा-बरेली हाईवे के बरालोकपुर बाजार में खड़े ऑटो में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ सवारियां घायल हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक को चालक समेत पकड़ा और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एक बजे सब्जी व सवारियों से भरा ऑटो इटावा-बरेली हाईवे के बरालोकपुर बाजार में खड़ा था। तभी पीछे आए ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो 20 फुट तक घसीटते हुए चला गया।
लोगों ने चालक को ट्रक समेत पकड़कर चौबिया थाने पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने घायल पीयूष गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र घनश्याम दास गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, धीरज कठेरिया पुत्र पुत्ती कठेरिया, राजकुमार पुत्र रविंद्र कुमार शर्मा, सुखबीर सिंह पुत्र रामनरेश, शिव कुमार पुत्र महेश चंद, अनिरुद्ध कुमार, प्रेम कुमार घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों ने बताया कि वह इटावा से सब्जी लेकर बरलोकपुर बाजार में बेचने आए थे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में था। चौबिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने बताया कि ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें