फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 13 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद कचौरा रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर कचौरा बाईपास के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक पर पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। उधर, दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। जाम के दौरान कार निकालने का प्रयास कर रहे कार सवार पिता-पुत्र की पिटाई कर लोगों ने घायल कर दिया।  
विज्ञापन



मंगलवार की शाम लगभग 3:30 बजे जसवंतनगर की ओर से एक बाइक इटावा की ओर जा रही थी। कचौरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने हाईवे पार कर रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला सुनीता देवी (38) पत्नी रामवीर सिंह यादव निवासी नगला नवल थाना जसवंतनगर की मौके पर ही मौत हो गई। रामवीर व उसका पुत्र अतुल घायल हो गए।


ट्रक चालक तेजी से ट्रक भगा ले गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा लिया। इसी बीच बैगन आर के चालक ने कार को जाम के बीच से निकालना चाहा तो कुछ युवकों ने कार को रोककर उसमें सवार पिता-पुत्र पर हमलाकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र को भीड़ के चंगुल से बचाया। बाद में घायल पिता-पुत्र को इटावा जिला अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी हंसराज यादव तथा क्षेत्राधिकारी विनय सिंह चौहान ने लोगों को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद  जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें