फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कचौरा सड़क पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हमीरपुर के बरुआ सुमेरपुर निवासी राघवेंद्र शिवहरे का परिवार जैतपुर में एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था। शाम करीब सात बजे कचौरा सड़क पर सिरहोल पुल के पास दुर्गापुरा के सामने पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में विद्या देवी (32) पत्नी राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार कई बार पलटते हुए नहर किनारे खड्ड में जा गिरी। मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला। घायलों में रविंद्र, आदित्य, विमला देवी और चालक दीपक शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें