फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल पर ट्रक और डंपर की टक्कर में दो चालकों की मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या 06 यमुना पुल पर हुई ट्रक और डंपर की जोरदार भिड़ंत - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना पुल पर चढ़ते समय गुरुवार की रात ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेल्पर व दो अन्य सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसा होने से पुल पर तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। उदी सीएचसी अधीक्षक डॉ सुनील कुमार और कोतवाली सब इंस्पेक्टर मुकुंदलाल यादव ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
टीटी चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे यूपी की तरफ से जा रहे ट्रक की एमपी की ओर से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में ट्रक चालक पिंकी निवासी मुरैना मध्य प्रदेश और डंपर चालक करण सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी भिंड थाना देहात मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक व डंपर का आगे का हिस्सा ध्वस्त हो गया। दोनों ही ड्राइवर अंदर दब गए।
विज्ञापन

इनमें सवार दो अन्य सवारियां और हेल्पर बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर उदी चौकी प्रभारी वीनेश कुमार सिंह जादौन और कोतवाली सब इंस्पेक्टर मुकुंदलाल यादव मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने ट्रक में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक ओमप्रकाश गुप्ता निवासी उदी मोड़ के नाम से रजिस्टर्ड है, जो ड्राईवर पिंकी चला रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली सब इंस्पेक्टर मुकुंदलाल यादव ने रात में ही जेसीबी बुलाकर ट्रक और डंपर को साइड में करवाकर यातायात शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें