फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की सच्ची कहानी ने पाया पहला स्थान

Mon, 14 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। पंचायतराज महिला महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अभिनय प्रतियोगिता में प्रस्तुत एक फौजी की सच्ची कहानी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केके कालेज के प्राचार्य डा. मोकम सिंह व विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. प्रबल प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में छात्राओं को भाग लेना चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा।
विज्ञापन


विशष्टि अतिथि प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी छात्राओं को भाग लेना चाहिए। यह पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थी जीवन में नये अनुभवों का समावेश करता है। कार्यक्रम में हुई अभिनय प्रतियोगिता में नेहा पाल, ममता यादव, दीप्ती, शिखा, पूजा, श्वेता, रश्मी, मोहन पाठक, शिवानी शर्मा, सोनम व आकांक्षा के द्वारा प्रस्तुत नाटक एक फौजी की सच्ची कहानी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

छात्रा पूनम, मौनी, शिखा, आकांक्षा सक्सेना, प्रियंका, व सपना के द्वारा प्रस्तुत नाटक रास्ते का पत्थर को द्वितीय स्थान मिला। वहीं श्वेता शाह, रश्मि आदि के द्वारा प्रस्तुत अंधा राजा, चौपट नगरी नाटक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बाल विवाह पर आधारित नाटक का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यह नाटक चांदनी, फरहा, यशप्रभा, कोमल, ज्योति, रुचि गुप्ता, निशा बेगम व तबस्सुम ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डा शिवराज सिंह यादव, डा. सबा कौसर, डा चन्द्र प्रभा, डा अजय दुबे, डा बसंत मौय, डा राकेश रावल, डा. सपना वर्मा, शिवकुमारी गुप्ता, नीलम शुक्ला, श्री देवी, मुन्नी देवी, मान सिंह, आदि मौजूद रहै। संचालन डा मोनिका चौधरी ने किया। अतिथियों का स्वागत कालेज के प्राचार्य डा रिपुदमन सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें