फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हेलमेट न लगाने से सिर पर आई चोट, सदा के लिए अस्त हो गया ‘सूरज’

Sat, 11 Mar 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हेलमेट बाइक पर टांगना महेवा के गांव टिलीटिला निवासी सूरज की जिंदगी पर भारी पड़ गया। टायर फटने से बाइक घिसटती गई और सूरज का सिर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह माता-पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन

टिलीटिला निवासी सूरज साहू (20) दोस्तों के बुलावे पर आगरा घूमने गया था। वहां से शुक्रवार को बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह गांव से करीब 100 मीटर पहले बहेड़ा हाईवे पर पहुंचा। इसी दौरान बाइक का अगला टायर फट गया। बाइक अनियंत्रित होकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। हेलमेट न लगाए होने से सूरज का सिर डिवाइडर से टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे महेवा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। सूरज हाईवे पर गुमटी पर चाय बेचता था। उसके पिता राम किशोर साहू वहीं बैठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक ने हेलमेट बाइक के हैंडल पर टांग रखा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें