फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, बिजली गुल

Tue, 01 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ गिरने से सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार को दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग की टीम पेड़ गिरने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। पेड़ हटाने में दिन भर लग गया। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह साढे़  सात बजे मनोहर कॉलोनी सिविल लाइंस स्थित कोषाधिकारी के आवास परिसर में खड़ा बड़ा पेड़ अचानक बाउंड्री को चीरता हुआ गिरने लगा। आवास के बाहर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले थे।

पेड़ पहले तारों पर गिरा और तारों को तोड़ते हुए जमीन पर गिर गया। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ के गिरते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मुख्यमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


मनोहर कॉलोनी में कई उपजिलाधिकारी, एएसपी, ट्रांजिट हॉस्टल, दर्जनों जिलास्तरीय अधिकारियों का आवास, सपा अध्यक्ष  मुलायम सिंह यादव का आवास, माकपा का जिला कार्यालय, नगर पालिका अध्यक्ष का आवास, पास में रेलवे स्टेशन आदि हैं। दो घंटे तक बिजली विभाग से कोई पेड़ हटाने नहीं आया। सुबह लगभग 9.30 बजे कुछ मजदूर गिरे पेड़ को काटने के लिए पहुंचे।

जिला प्रशासन, पीडब्लूडी, बिजली विभाग आदि से कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं दिखा। एएसपी आवास से बिजली विभाग को पेड़ गिरने की जानकारी दी गई। तब बिजली विभाग की टीम आई और पेड़ हटाने में जुट गई। शाम को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। माकपा नेता मुकुट सिंह ने कहा कि जब वीआईपी इलाके में ये हालात हैं तो जनता के साथ क्या होता होगा सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें