फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचौरा बाईपास पर गिरा पेड़, 10 घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नेशनल हाईवे से कचौरा बाईपास जाने वाले मार्ग पर रतेह के अड्डा गांव के पास शनिवार रात बबूल का पेड़ गिर गया। इसके कारण लगभग 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने पेड़ हटाया। इसके बाद मार्ग सुचारु हो सका।
विज्ञापन

कचौरा बाईपास होकर आगरा और राजस्थान जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर रात बबूल का पेड़ गिरने से भारी वाहन जहां के तहां रुक गए। इसके कारण वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लग गई। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ काटकर रास्ता साफ किया गया। करीब 10 घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें