फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आंधी में टूटकर गिरा पेड़, दबकर महिला की मौत

Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। जिले में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदल गया। बारिश और ओलावृष्टि के साथ चली आंधी में कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर पड़े। इससे जिले के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गांव कुंअरा में पेड़ गिरने पर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंअरा के अजय कुमार गांव में बंटाई पर खेत लिए हैं। उनके खेत पर गेहूं की कटाई के बाद बचे हुए भूसे को समेटने का काम चल रहा था। इस काम में उनकी पत्नी रेखा देवी (45) भी मदद कर रही थी। शु्क्रवार शाम वह खेत पर भूसा एकत्रित कर रही थी। इसी बीच लगभग साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। रेखा कुछ समझ पाती तब तक पास में ही खड़ा पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा।
पेड़ के नीचे दबा देखकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़े। उनकी सूचना पर पति और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टहनी हटाकर जब तक उसे निकाला गया, तब तक उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा पीपरीपुर गांव में आंधी से छह बिजली के खंभे और मोहल्ला राजागंज में पेड़ टूटकर गिर पड़ा। प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने बताया कि आंधी में पेड़ गिरने से महिला दबने की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल फोर्स भेजा गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें