करीब 20 दिन पूर्व तबियत खराब होने पर एक किशोर को एक झोलाछाप से इलाज कराना काफी महंगा पड़ गया। सवा लाख रुपये खर्च होने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला।
विज्ञापन
आंबेडकर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके पुत्र विशाल (16) की 20 दिन पहले तबियत खराब हुई थी। कस्बे के झोलाछाप को दिखाने पर उसने इंजेक्शन लगा दिया।
आराम मिलने की बजाय परेशानी बढ़ने पर किशोर को इटावा में एक डॉक्टर को दिखाया, वहां भी आराम नहीं मिलने पर उसे आगरा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 15 दिन हो गए हैं।
बताया इलाज पर करीब सवा लाख खर्च हो गया है। अब उसके पास पैसे भी नहीं बचे हैं। डॉक्टर ऑपरेशन की कह चुके हैं। आशंका है कहीं पैर न काटना पड़ जाए। पिछले सप्ताह कस्बा के एक चेरिटेबल ग्रुप ने उनकी दस हजार रुपये से मदद की थी।