फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तीन साल बाद भी चालू नहीं हुए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/बसरेहर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बीना में बिजली विभाग के जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान हैं। विभाग ने तीन साल पहले गांव में तार खींचकर ट्रांसफार्मर रख दिया लेकिन इससे कनेक्शन जोड़ना भूल गया। इस कारण ट्रांसफार्मर आज तक चालू नहीं हो सके। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बीना में 870 परिवार हैं। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए पांच ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इनमें से 400 और 25 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों की मदद से गांव में बिजली दी जा रही है। 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर तीन महीने से फुंका है। 25-25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर तीन साल बाद भी चालू नहीं किए गए। ट्रांसफार्मर फुंकने और चालू न होने से करीब 200 परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
गांव के कासिम, अनीस, राजू, कमलेश और रामकुमार ने बताया कि 25 केवीए का जो ट्रांसफार्मर फुंका है उस पर लोड ज्यादा रहता है। दो ट्रांसफार्मर चालू न होने से लोगों ने इसी से कनेक्शन ले रखा है। कई बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। स्थिति यह है कि वह लोग लंबी केबल दौड़ाकर दूसरे मोहल्ले से बिजली लेने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर माह बिल जमा करते हैं, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई शिकायतों के बाद भी नए ट्रांसफार्मरों को चालू नहीं किया गया। इसी कारण रविवार को उन लोगों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




1- बीना के अजय पाल ने बताया कि गांव के एक हिस्से में तीन माह से ट्रांसफार्मर फुंका है। गांव के ही दूसरे हिस्से में तीन साल पहले दो ट्रांसफार्मर रख पोल लगाकर नई लाइन डाली गई थी जो आज तक चालू नहीं हो पाई।

2- गांव के राजालाल का कहना है कि पूरे गांव में लाइन खींची गई है लेकिन आपूर्ति चालू न होने से आधे गांव के लोगों की परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।




मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर कहीं ऐसी बात है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दी जाएगी।


- अमित कुमार, एसडीओ सैफई।

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें