लवेदी। इंगुर्री गांव में चार-पांच दिन से खराब पड़े 25 केवीए ट्रांसफार्मर का ट्रांसफार्मर 10 घंटे बाद शनिवार को बदल लिया गया। हालांकि, ट्रांसफार्मर रखे जाने के बाद देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 15 घरों की बिजली पांच दिनों से गुल थी। इससे ग्रामीणों को घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्ज करने और पानी की व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ रहा था। इसके साथ ही मवेशियों के लिए पानी जुटाने में भी दिक्कत हो रही थी। नया ट्रांसफार्मर रखे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब केवल कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति शुरू किए जाने का इंतजार है। उन्होंने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। जेई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर गर्म होने के बाद रात को ही बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। (संवाद)