फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नौ इंस्पेक्टर सहित 43 दरोगाओं के तबादले

Sat, 12 Aug 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानून व्यवस्था में और सुधार के लिए एसएसपी ने थाने और चौकियों में तैनात नौ इंस्पेक्टर सहित 43 दरोगाओं के तबादले किए। निरीक्षक यशवंत सिंह को सिविल लाइन का प्रभारी बनाया गया है जबकि सुधीर कुमार सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स काॅलोनी, अलमा अहिरवार को थानाध्यक्ष बलरई से थानाध्यक्ष भरेह बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह कृष्णा लाल पटेल को थानाध्यक्ष इकदिल से थानाध्यक्ष पछायगांव, दीपक कुमार को थानाध्यक्ष चकरनगर से थानाध्यक्ष इकदिल व जयप्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष भरेह से थानाध्यक्ष बलरई बनाया गया है।
बेचन कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बसरेहर से थानाध्यक्ष बढ़पुरा, अमित कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष बढ़पुरा से थानाध्यक्ष बकेवर व अनुभव कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष पछायगांव से पुलिस लाइन भेजा गया। वहीं 43 दरोगाओं के भी तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें