फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर से चलेंगी भिंड लाइन पर यात्री गाडियां

Sat, 17 Oct 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम झांसी एसके अग्रवाल ने शनिवार को इटावा-भिंड-ग्वालियर रेल लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ संकेत देते हुए बताया कि दिसंबर माह में इस रूट पर यात्री गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाए। इस दौरान उन्होंने भिंड रेलवे स्टेशन के बाद चंबल नदी पर बने पुल व उदी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआरएम एसके अग्रवाल ने भिंड रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ चंबल नदी के पुल पर पहुंचे और पुल के पिलर की जैकटिंग का काम देखा और इंजीनियरों से जरूरी जानकारी भी जुटाई। पुल का निरीक्षण करने के बाद वह शाम साढे़ पांच बजे उदी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

यहां पर उन्होंने सिग्नल कंट्रोल रूम को देखा। इसके साथ ही उन्होंने उदी रेलवे स्टेशन की बिजली व सफाई व्यवस्था को देखकर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि चंबल नदी के पुल के पिलर की जैकटिंग के कार्य को 30 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट सीआरएस को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


एसके अग्रवाल ने यात्री ट्रेन के संचालन की ओर संकेत देते हुए कहा कि नवंबर में पिलर की मरम्मत पूरी होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में ही सीआरएस का दौरा हो सकता है इसके बाद ट्रैक पर यात्री गाड़ियों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें