फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा से मैनपुरी होते हुए फर्रुखाबाद तक चलेंगी ट्रेनें

Fri, 21 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डीआरएम रेलवे पंकज झा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे के इलाहाबाद मंडल के डीआरएम पंकज झा ने शुक्रवार को टूंडला से शिकोहाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे स्पेशल ट्रेन से इटावा पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इटावा से मैनपुरी होते हुए फर्रुखाबाद तक ट्रेनें जल्द चलाई जाएंगी। इस पर विचार चल रहा है। इटावा स्टेशन ए क्लास का स्टेशन है। उसके अनुरूप हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर कोच इंडीकेटर लगाए जाने संबंध में बताया कि अभी यह स्वीकृत नहीं है। इस पर विचार किया जाएगा। मैनपुरी फाटक पर ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
मैनपुरी से इटावा होते हुए आगरा जाने वाली डीएमयू गाड़ी का समय सही न होने पर उन्होंने कहा कि यह सही है कि इटावा व मैनपुरी के बीच ट्रेनों का समय सही नहीं है,  जिस कारण रेलवे को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक पर यात्रियों में महसूस की जा रही सुरक्षा की कमी को भी दूर किया जाएगा। वैसे आदर्श स्टेशन की सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। रेलवे के वाहन स्टैंड पर अनियमितता बरते जाने को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच कमेटी भेजेंगे। स्टेशन मास्टर आरके त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें