फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी परेशान रहे अभ्यर्थी, ट्रेनों के एसी कोच भी रहे फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पीईटी की परीक्षा खत्म होने के बाद रविवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर तो हाल ये रहा कि आम यात्रियों के लिए जगह तक नहीं बची। परीक्षा के बाद आम यात्रियों की परीक्षा शुरू हो गई। ट्रेनों और बसों में बैठने के लिए मारामारी रही। खिड़कियों से लोग अंदर घुसे। चलती ट्रेनों में भी लोगों ने चढ़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रविवार को 8,783 अभ्यर्थी पीईटी देने आए थे। संसाधन कम होने के कारण परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा। रविवार दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद छात्र स्टेशनों और बस स्टैंडों के लिए दौड़ पड़े।
12:40 बजे आई महानंद एक्सप्रेस के एसी कोच तक में अभ्यर्थी चढ़ गए। भीड़ देखकर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जगह के लिए मशक्कत जारी रही।
विज्ञापन

कई अभ्यर्थियों को कानपुर जाने वाली बस में बैठने के लिए जगह नहीं मिली।
दिनभर दौड़े अधिकारी
पीईटी को लेकर रविवार सुबह से ही डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह निरीक्षण करते रहे। दोपहर में बस स्टैंड पहुंचे। वहीं नोडल एडीएम जयप्रकाश, डीआईओएस राजू राणा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने भी कई केंद्रों पर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें