फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुवां पीएचसी पर मोबाइल फोन की रोशनी में देखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आरोग्य मेले में औपचारिकता की जा रही हैं। रविवार को जसवंत नगर की धनुवां पीएचसी पर बिजली न होने की वजह से मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में मरीज देखे गए। बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र की बिजली 15 दिन से गुल है।
विज्ञापन

धनुवां पीएचसी पर बिजली न होने से अंधेरा है। मरीजों व तीमारदारों को पानी तक नहीं मिल पा रहा है। रविवार सुबह 11:30 बजे तक कोई भी मरीज अस्पताल नहीं आया। ग्राम धनुवां के राजेंद्र कुमार तथा गया प्रसाद अस्पताल में जब दवाई लेने पहुंचे तो डॉक्टर अंकिता गौतम के कक्ष में अंधेरा था। डॉक्टर ने दोनों मरीजों की मोबाइल की रोशनी में जांच की और दवाइयां दीं। अस्पताल की सबमर्सिबल करीब डेढ़ साल से खराब पड़ी है। ऐसी स्थिति में स्टाफ घर से ही पानी लेकर आता है।
रास्ते पर जलभराव, अस्पताल बंद
भरथना। ग्राम बाहरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मार्ग पर बारिश का पानी भरा होने से मरीज और तीमारदार अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। मुबारकपुर निवासी दशरथ सिंह ने बताया कि घुटनों में दर्द की दवा लेने पत्नी अजबश्री के साथ आए हैं, लेकिन रास्ते में पानी भरा होने से अस्पताल बंद था। ढकपुरा से आईं श्यामवती ने बताया कि नाती और नातिन को बुखार की दवा दिलाने आईं थीं। पता नहीं था अस्पताल जाने वाले रास्ते पर पानी भरा है।
विज्ञापन

वर्जन
सीएमओ डॉ. गीता राम ने कहा कि पता लगाएंगे कि किन कारणों से धनुवां पीएचसी की बिजली गुल है। बाहरपुरा पीएचसी के रास्ते पर हुए जलभराव के संबंध में जानकारी लेकर समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें