फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह-बटेश्वर ट्रैक पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 26 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
इटावा बाह-बटेश्वर लाइन से आगरा तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने तोहफा दिया है। अब यह यात्रा और कम समय में पूरी की जा सकेगी। रेलवे ने इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार को और तेज करने की छूट दी है। अभी तक ट्रैक नया होने के कारण इस पर सिर्फ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही ट्रेनें दौड़ पा रही थीं।  अब इस ट्रैक पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व डीओएम रेलवे आगरा ने इटावा सहित बाह -बटेश्वर ट्रैक से संबंधित सभी स्टेशनों को ट्रेनों की स्पीड बढ़ाए जाने के संबंध में निर्देश पत्र जारी किया है। ट्रैक पर उदी से भांडई के बीच 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के प्रतिबंध को हटाकर 80 किलोमीटर की रफ्तार पर ट्रेनों को दौड़ाए जाने की छूट दी है। इससे इटावा से आगरा के बीच दौड़ने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन क ी रफ्तार भी बढ़ जाएगी। स्पीड बढ़ने से इटावा से आगरा आने जाने के समय में  लगभग 20 मिनट का फर्क आ जाएगा। वहीं इस ट्रैक पर चलने वाली मालगाड़ियों की भी रफ्तार तेज हो जाएगी। उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के बाद मंगलवार को इटावा से इस ट्रैक पर जाने वाली ट्रेनें पहली बार 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आईं।

नए ट्रैक पर 30 की स्पीड से शुरू होता है संचालन
इटावा। रेलवे किसी भी नए ट्रैक पर ट्रेनों क ा संचालन शुरू करने से पूर्व कई परीक्षण करता है। सबसे पहले मालगाड़ी को ट्रैक पर कई महीने तक दौड़ाया जाता है। इसके बाद यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाता है।  इसके बाद भी शुरुआती दिनों में नए ट्रैक पर अधिकतर ट्रेनों की स्पीड मात्र 30 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। इसके बाद इसे बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाता है। सब कुछ ठीक होने पर  स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा और फिर बाद में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक करने की छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें