जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर रविवार की दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली की ओर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस की चपेट में एक छुट्टा पशु के आने से ट्रेन को करीब 5 मिनट तक रोकना पड़ा।
स्थानीय रेलवे अधिकारियों के अनुसार जसवंतनगर-बलरई स्टेशनों के मध्य गेट संख्या 37 के पश्चिमी ओर रेलवे ट्रैक पर दिल्ली जा रही स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस की चपेट में आने से पशु की मौत हो गई। इस वजह से ट्रेन करीब 5 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के लोको पायलट ने इंजन का परीक्षण करने और संतुष्ट होने के बाद ट्रेन की आगे की रवानगी हुई। (संवाद)