फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पिकअप को टक्कर मार सर्विस लेन पर गिरा ट्रेलर, एक की मौत

Sat, 25 Feb 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर पिकअप को टक्कर मारकर 30 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर और ट्रेलर चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलालाया।
चकरनगर निवासी संजय यादव (25) शुक्रवार को पिकअप पर दूध लादकर चकरनगर से जसवंतनगर जा रहा था। उसके साथ हेल्पर रविंद्र (20) निवासी नगला महानंद था। आगरा-कानपुर हाईवे पर फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के अड्डा गूलर मोहल्ले के सामने पिकअप का टायर पंचर हो गया। संजय और रविंद्र ने गाड़ी को किनारे किया और टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप में टक्कर मार दी और हाईवे से 30 फीट सर्विस लेन पर जा गिरा। अड्डा गूलर के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप दूसरी लेन पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप चालक संजय यादव, हेल्पर रविंद्र और ट्रेलर के चालक सुदर्शन कुमार आदब (34) निवासी लिटा गांव थाना चतरा जिला ईठफोरी, झारखंड को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रेलर जमशेदपुर से क्वाइल लेकर फरीदाबाद जा रहा था। एसपी सिटी कपिल देव सिंह और फ्रेंडस कालोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगवाकर पिकअप और ट्रेलर को किनारे कराया। एक घंटे बाद हाईवे और सर्विस लेन पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

कार से आगरा जा रहे प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेलर काफी दूर से तेज रफ्तार में आ रहा था। उन्होंने चालक की हरकत देख गाड़ी को किनारे कर लिया। प्रदीप के मुताबिक, पिकअप को टक्कर मारने के बाद यदि ट्रेलर के चालक ने गाड़ी को बाएं की जगह दाएं घुमाया होता तो और भी लोग चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें