फोटो 28 - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक के दौरान मंचासीन पदाधिकारी। स्रो. स्वयं
इटावा। ऑनलाइन पर नियामक आयोग बनाने के लिए व्यापारी राजधानी में एकत्र होंगे। 16-17 मई को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी जुटान का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसम समिति की बैठक में 63 जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। उनके साथ लखनऊ में तीन सितंबर को स्थापना दिवस मनाने पर सहमति बनी और कई फैसले लिए गए। इस दौरान बबलू तिवारी को संगठन का मुख्य संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच के साथ सहयोग करते हुए प्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। स्वदेशी इस्तेमाल किया जाएगा और अपने घर में ऑनलाइन सामान नहीं मंगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों की अनावश्यक छापामारी व निरीक्षण कर व्यापारियों को परेशान करने की परंपरा के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर सरकार को आभार प्रकट किया। कहा कि अब अराजकतत्वों का डर कम हुआ है। बैठक में कन्नौज, सीतापुर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, राय बरेली, लखनऊ, औरैया, प्रयागराज, बदायूं, मेरठ, बागपत, सोनभद्र, फर्रुखाबाद पांच दर्जन से ज्यादा जिलों के करीब ढाई सौ प्रतिनिधि पहुंचे थे। जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, शोभित टंडन, अतुल गुप्ता, अनीता जायसवाल, अनुपम अग्रवाल, हिमांशु मालवीय, अनिल गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, भूपेश बब्बर, धीरेंद्र जायसवाल, राकेश शर्मा, ओमिक सोनी, अनुज गौतम शुभम मौर्य, संजय, निधि अग्रवाल, सुधीर पोरवाल आदि मौजूद रहे।