फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वे के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल

Mon, 21 Aug 2017 11:27 PM IST
इटावा
विज्ञापन
धरने पर बैठे आढ़ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी में ई-वे व्यवस्था के विरोध में आढ़तियोें ने सोमवार को हड़ताल रखी। इसके कारण मंडी में गल्ला, फल और सब्जी का कारोबार ठप रहा। मंडी समिति के सचिव से आढ़तियों की नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन

कुछ आढ़तियों को पता चला कि मंडी समिति सचिव ने बिक्री होने के तीन मेल कर दिए हैं। इस पर वह विरोध जताने सचिव के पास पहुंचे। आढ़तियों ने कहा कि ऐसी कोई बिक्री नहीं हुई है। सचिव ने फर्जी तरह से तीन मेल किए हैं, जिन्हें उन लोगों ने डिलीट करवा दिया। आढ़ती राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वह धरने पर बैठा था। उसे धरने से उठवाकर जबरन आलू की बिक्री दिखा दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शतमन्यु पुरवार आढ़तियों के बीच पहुंचे। उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिया। आढ़तियों के धरने पर बैठने के कारण सभी दुकानों पर ताले लटकते रहे। 
    धरना प्रदर्शन में गल्ला आढ़ती प्रदीप, सतीश, सोनी गुप्ता, राजू, सहदेव, सब्जी आढ़ती नौशे भाई, नरेश चंद्र, निजाम, फल मंडी आढ़ती इदरीश चौधरी, विपिन, मुन्ना, धर्मेंद्र, ओम नारायण, आशीष गुप्ता, शिव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें