फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेरा में तेंदुए की दहशत

Sat, 25 Mar 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। यमुना नदी के किनारे खेरा जंगल में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। जंगल में जानवरों को चराने के लिए वह समूह बनाकर लाठी-डंडे लेकर जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि तेंदुआ झाड़ियों में छिपकर बकरियों पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण कल्लू सिंह, मुकेश सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, किशन पाल ने बताया कि यमुना नदी के किनारे तेंदुए का भय है। आए दिन वह मवेशियों पर हमला कर रहा है। ग्रामीण समूह में निकलते हैं और आसपास आग जला देते हैं। वन क्षेत्राधिकारी हरीकिशोर शुक्ला ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें