फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: व्यापारियों को नहीं भा रही प्रीपेड मीटर की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कई मोबाइल में एप डाउनलोड नहीं हो रहा। बिजली चली जाती है लेकिन दोबारा बिजली सप्लाई को लेकर परेशानी होती है। ऐसी ही तमाम बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापारी और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच गहमागहमी रही। उन्होंने जिलाधिकारी के सामने स्मार्ट मीटर बदलकर प्रीपेड किए जाने की कार्रवाई को रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। व्व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर बदलकर प्रीपेड किए जा रहे हैं। इस नई व्यवस्था ने व्यापारियों व अन्य उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बिजली विभाग के कई अधिकारी भी सटीक जानकारी नहीं दे पाते हैं। विभाग द्वारा 27 प्रतिशत प्रीपेड मीटर लगाने की बात कहने पर जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आलोक दीक्षित ने जिलाधिकारी से इसे आगे न बढ़ाने की अपील की। जिलाध्यक्ष उद्योग मंच भारतेंद्र नाथ भारद्वाज, हाजी शहंशाह वारसी, कामिल कुरैशी, अशोक जाटव, शकीला बेगम, राहुल दीक्षित, रानी बघेल मौजूद रहे।
इसी कड़ी में इन्वेस्टर्स समिट 2023 के एमओयू यानी करार पूरे न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए विभागों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। उन्होंने जल्द लक्ष्य पूरा करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें