इटावा। लवेदी थाना पुलिस ने मंगलवार को ग्राम बहादुरपुर में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया गांव में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की। चालक से वाहन और मिट्टी के परिवहन से संबंधित जरूरी प्रपत्र मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की।(संवाद)