फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में ट्रैक्टर ने दंपति को रौंद डाला

Thu, 01 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं आई। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, तब जाकर पुलिस आई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के रास्ते में पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बुधवार को यह हादसा बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे पर गोमती पेट्रोलपंप के सामने हुआ। लवेदी थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी नाथूराम द्विवेदी (62) दो साल पहले फारेस्ट विभाग से रिटायर होने के बाद लखना कस्बे में ईकरी रोड पर मकान बनवाकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे थे।

बुधवार को पत्नी निर्मला देवी के साथ कचहरी आने के लिए घर से निकले। दोपहर करीब 12 बजे गोमती पेट्रोलपंप के सामने गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे आ गए। ट्रैक्टर काफी दूर तक उन्हें घसीटता चला गया। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना के बाद भी पुलिस के न आने से गुस्साए लोगों ने पत्थर डालकर हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस आई और ट्रैक्टर में फंसे दंपति को जिला अस्पताल भेजा लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल के डाक्टरों ने उनके मरने की पुष्टि कर दी। लोगों का आरोप था कि पुलिस यदि तुरंत मौके पर आकर दोनों को अस्पताल भिजवा देती तो इनकी जान बच सकती थी।

बाद में एसओ एके सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। सुचना पाकर मृतक के परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें