फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लागंज में सोमवार शाम ईंटों से भरे ओवरलोड अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। छात्र कक्षा पांच में पढ़ता था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन




मोहल्ला गिहार नगर निवासी कुनाल (11) साइकिल से घर से दान सहाय मंदिर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शुक्लागंज क्षेत्र में पहुंचा, सामने से आ रहे ईंटों से भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
परिजन घायल कुनाल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल इटावा रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुनाल पास के ही एक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। प्रभारी थानाध्यक्ष अरिमर्दन सिंह ने बताया कि दोषी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें