फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो पलटा, पांच घायल

Mon, 16 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर हाईवे पर नेपाली आश्रम के पास रविवार की सुबह सवारियां लेकर भिंड जा रहे टेंपो में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक के साथ टेंपो में सवार चार सवारियां घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल लगाया गया। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह सवारियों लेकर टेंपो भिंड के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब दस बजे के आसपास टेंपो जैसे ही कालीवाहन मंदिर से पहले ग्वालियर हाइवे पर बने नेपाली आश्रम के पास पहुंचा तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से टेंपो सड़क किनारे पलट गया।

दुर्घटना में चालक मुकेश (26) पुत्र गयादीन निवासी सेवाकापुरा कोतवाली भिंड सहित टेंपो में सवार कालीचरण (50) पुत्र हरिनारायण निवासी सुरूरू भिंड, अरविंद (42) व उनकी पत्नी संगीता (38) निवासी कटरा बल सिंह इटावा सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


दुर्घटना की खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कालीचरण, मुकेश व संगीता को सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर के चालक ने अचानक बैक कर दिया। इससे ट्राली की टक्कर टेंपो में लगी और टेंपो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें