फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, चालक समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर हाईवे पर मंगलवार देर शाम अवैध कट से निकल रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम कुरसेना से इटावा की ओर जा रही कार को हाईवे पर एक होटल के सामने डिवाइडर पार कर अवैध कट से निकल रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार संजीव कुमार (45), पत्नी और बच्चे समेत अन्य लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर को हाईवे से हटवाकर किनारे खड़ा कराया। इससे बाधित यातायात को सुचारू कराया जा सका। पुलिस ने मौके से भागे ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें