फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों से दवाओं का सैंपल लिया

Thu, 11 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला औषधि निरीक्षक ने बुधवार को शहर भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने दो मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर बेची जा रही दवाओं को देखा और सैंपल लिए। चेकिंग में कुल चार दवाओं के सैंपल लिए गए और उन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन



जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बुधवार को सबसे पहले मोहल्ला सराय शेख में स्थित स्टार मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने यहां पर मेडिकल स्टोर के संचालक से स्टोर में मौजूद दवाओं के बिल मांगे।


बिल मौजूद न होने पर उन्होंने सात दिन के अंदर सभी दवाओं के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वह नौरंगाबाद चौराहा स्थित पवन मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और चार दवाओं के सैंपल लिए। उन्होंने यहां से डायबिटीज की बीमारी में दी जाने वाली टेबलेट डयाब्लिक, पेट दर्द का सीरप आफसिट, एंटीबायोटिक सीरप ओगाक्लिफ व एंटी एलर्जिक टेबलेट एलिफ के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन



 जिला औषधि निरीक्षक ने कहा कि दवाओं की जांच रिपोर्ट में अगर कोई कमी पाई जाती है तो मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है, आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और जिले के मेडिकल स्टोरों पर औचक चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें