जूनियर हाईस्कूल चितभवन में बच्चों को शपथ दिलाते प्रधानाध्यापक केके यादव।
- फोटो : अमर उजाला
जूनियर हाईस्कूल चितभवन में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों और बड़ों ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ और पानी बचाने का संकल्प लिया। स्वच्छता बनाए रखने की भी शपथ ली। कहा कि वे गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाएंगे।
प्रधानाध्यापक केके यादव ने कहा कि पेड़ और पानी बचाने से ही पर्यावरण सुधरेगा। संस्था स्वदेश के रामजनम सिंह ने बताया कि स्वच्छता को लेकर गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। खुले में शौच नहीं जाएंगे तो बीमारियों से बचे रहेंगे। स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से हमें पेड़ ही बचाएंगे। इसके लिए पौधारोपण जरूरी है। निर्मल सिंह ने कहा कि पानी बहुमूल्य है। अब हमें जरूरत के मुताबिक ही पानी खर्च करना है। सह समन्वयक देश दीपक तिवारी ने कहा कि बच्चे जागरूक होंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा। इस दौरान विद्यालय स्टाफ तथा एनपीआरसी चितभवन के संबद्ध प्रधानाध्यापक व ग्रामीण उपस्थित रहे।