फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चित्रकला के जरिये बताईं समस्याएं और समाधान

Wed, 26 Jul 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा व भूगर्भ जल संरक्षण विषयों पर मंगलवार को श्री चित्रगुप्त इंटर काॅलेज में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने सजीव चित्रण उकेरकर समस्याओं/समाधान की ओर ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ.उमेश यादव ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या अनेक समस्याओं की जननी है। इस जनसंख्या विस्फोट को सरकार कि ठोस नीति बनाकर प्रभावी रोक की बहुत आवश्यकता है। बताया कि भू गर्भ जल के संरक्षण के लिए सरकारी व गैर सरकारी इमारतों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रयोग अनिवार्य कर देना चाहिए।



इससे वर्षा जल का संचयन हो सकेगा और भूगर्भ जलस्तर में वृद्धि होगी। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी राकेश, कला अध्यापक चेतन जैन, डॉ. विपिन कुमार, संतोष कुमार सिंह, रमेश कुमार, चेतन जैन, नीता, अनुज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें