फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर में पड़ गए मेवाती टोला मार्ग पर गड्ढे

Thu, 23 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवाती टोला मार्ग की हालत फिर पहले जैसी हो गई है। जगह-जगह हुए गड्ढों से राहगीरों की हालत खराब है। बारिश होने से हाल और बदतर हो जाते ह
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद फर्रुखाबाद रेलवे फाटक पर बने ओवर ब्रिज से सटा मेवाती टोला मार्ग का निर्माण नगर पालिका ने कराया था। सड़क को अभी साल भर भी नहीं गुजरा और हालत फिर खराब होने लगी है।

जगह-जगह से डामर उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गिट्टी की सिंगल परत चढ़ाने से सड़क में मजबूती नहीं आई। साथ ही नालियों का निर्माण भी नहीं कराया गया। इसी से 10 महीने के अंदर इसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेवाती टोला मार्ग कई वर्षों तक जर्जर हालत में रहा। इस पर सीवर लाइन बिछाई गई थी। इससे यह ऊबड़-खाबड़ हो गया था। नगर पालिका प्रशासन ने इसके निर्माण को लेकर यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए थे कि ओवरब्रिज से सटे मार्ग का निर्माण उसके दायरे में नहीं आता है।

साथ ही नगरपालिका डामरयुक्त सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराती।  इसके बाद तत्कालीन डीएम पी गुरु प्रसाद के हस्तक्षेप पर पालिका प्रशासन ने सितंबर के आसपास इस मार्ग का निर्माण कराया था। काजी पेट्रोल पंप के समक्ष बाईपास पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है।

ऐसे में लाइनपार क्षेत्र के लोगों के लिए पुल से उतरते ही इस मार्ग से शहर में जाना काफी सहूलियत देता है।  बारिश में मार्ग की जर्जर हालत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में पालिका के जेई किशोरी सिंह ने बताया कि निर्माण के समय सिर्फ बीएम यानि डामरयुक्त मझली गिट्टी का एक गोट हुआ था। अब जल्द ही इस पर एचडीबीसी अर्थात डामरयुक्त महीन गिट्टी का एक कोट और कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें