फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए शुरू होगा विजेता हिंदू अभियान : तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। आरएसएस पूर्व प्रमुख व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बुधवार को बकेवर व लखना में जोरदार स्वागत किया गया। वह दीक्षितान मुहाल में नहर झालपुल के पास विपिन तिवारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और यहां एक बड़े अभियान की घोषणा भी की है। उन्होंने बताया कि जून में देशभर में युवाओं के लिए वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान चलाया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मरक्षा और स्वावलंबन का प्रशिक्षण देना है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में तोगड़िया ने जानकारी दी कि यह अभियान राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्य निधि के अंतर्गत शुरू किया जाएगा। इसके तहत हजारों युवाओं को आत्म रक्षा और आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, स्कूल और कॉलेज खुलने पर यह युवा अन्य छात्रों को भी प्रशिक्षित करेंगे जिससे अभियान का व्यापक प्रसार हो सकेगा।
उन्होंने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से हनुमान चालीसा करने का आह्वान किया। इस मौके पर सौरभ उपाध्याय, वरिष्ठ युवा भाजपा नेता मौनू तिवारी, अरुण उपाध्याय, पंचम चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, अनुज अवस्थी, अक्षित पाठक, दीपू दुबे, केके तिवारी, चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल, सभासद डॉ. सुधीर पांडेय, छैय्या कुशवाहा, प्रताप पाल, मिंटू दीक्षित, राहुल दीक्षित, अनिल यादव, आकाश दीक्षित आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें