फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आज तपेगा नौतपा का तीसरा दिन, 46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
फोटो 23:: तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
इटावा। जिले में गर्मी का सितम और गहराने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सूरज के तेवर बेहद तल्ख रहेंगे और आसमान से आग बरसेगी। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से बिल्कुल साफ रहेगा और चमकदार तीखी धूप लोगों को झुलसाएगी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को जिले में बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान दोपहर के समय पारा 43 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विशेषकर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच तीखी धूप के कारण अत्यधिक और असहनीय गर्मी महसूस होगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि तपिश से रात में भी राहत नहीं मिलेगी। रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा जिससे रातें भी बेहद उमस भरी और गर्म रहेंगी।
विज्ञापन



25 किमी की रफ्तार से लू के चलेंगे थपेड़े
आसमान बिल्कुल साफ रहने के कारण धूप सीधे जमीन पर आएगी। इसके साथ ही दोपहर के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी और बेहद गर्म पछुआ हवाएं (लू) चलेंगी, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का सड़कों पर निकलना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें