जसवंत नगर। ई-रिक्शा चालक कुश (16) की हत्या चचेरे भाई सनी ने दो दोस्तों के मिलकर की थी। गुरुवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर कुश की चप्पलें व मॉस्क बरामद कर लिया। पूछताछ में सनी ने बताया कि जमीन के विवाद में कुश के पिता ने उसके पिता को थप्पड़ मार दिया था। उसी का बदला लेने को उसने हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जसवंत नगर के लोहा मंडी निवासी पल्लेदार अजय कुमार बाथम का बेटा कुश 12 जून को मां व बड़े लव को दवा दिलाने लधुपुरा डॉक्टर के यहां गया था। वहां मां व भाई को छोड़कर चला गया था। 13 जून को उसका शव नगला राठौर के बाहर एक कुएं में मिला था। अंगोछे से
गला घोटकर हत्या की गई थी। कुएं से पांच सौ मीटर दूर निलोई गांव के एक तालाब में उसका रिक्शा मिला था। मामले में अजय ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने भाई राजकुमार व उसके बेटे सनी पर हत्या का शक जताया था। घटना के बाद से सनी गायब था। गुरुवार को जसवंत नगर थाना प्रभारी नवरत्न
गौतम ने हत्यारोपी सनी को सैफई रोड तिराहा के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उसने लोहामंडी निवासी अमित संखवार व अमित गुप्ता के भी हत्याकांड में शामिल होने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दिनों ने विवाद के चलते कुश के पिता अजय ने उसके पिता को तमाचा मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने दो दोस्तों के साथ कुश की हत्या की साजिश रची। उसने कुश को घटना के दिन निलोई गांव बुलाया। पास स्थित एक ईंट भट्ठे में ले जाकर दोनों दोस्तों के साथ अंगोछे से कुश की गला घोटकर हत्या कर दी थी।
कई दिनों तक की थी रेकी
एसएसपी के मुताबिक कुश की मौसी का घर नगला राठौर गांव में है। कुश अक्सर मौसी के घर आता-जाता था। इसलिए सनी ने कुश को ठिकाने के लिए नगला राठौर गांव को चुना था। वारदात के पहले सनी व उसके दोस्तों ने गांव जाकर घटनास्थल की रेकी की थी। ईंट-भट्ठा सुनसान नजर आने ने कुश की यहां पर हत्या करने का फैसला लिया था।
इर्न्वटर व बैट्रियां बरामद
एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपियों ने कुश की हत्या के बाद कस्बा के ही एक फल विक्रेता की दुकान से इर्न्वटर व बैट्रियां पार कर दी थी। कुश के ई-रिक्शा की बैट्री हत्यारे अपने साथ ले गए थे। इन बैट्रियों व इर्न्वटर को आरोपियों ने कबाड़ी को बेच दिया था। पूछताछ के बाद कबाड़ी की दुकान से पांच बैट्रियां व इर्न्वटर भी बरामद कर लिया गया।