फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को जागरूक करने निकले रथ

Fri, 21 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय पुनर्जागरण अभियान का शुभारंभ हो गया। नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को सीडीओ डा. अशोक चंद्र ने तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि जागरूकता रथ से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा गांव में स्वच्छता अभियान, श्रमदान के जरिये गांव को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।

दल नायकों से कहा कि युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से भी गांवों में प्रचार प्रसार किया जाए। इससे गांवों में युवा नेताओं की अच्छी पहचान बनेगी।

जिला युवा समन्वयक गोपाल भगत ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के चयनित सौ गांवों में जाएगा। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रथ में एलसीडी लगी है। साथ ही नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे। अभियान छह सितंबर तक चलेगा। सात सितंबर को नुमाइश पंडाल में इसका समापन होगा।
विज्ञापन


बताया कि रथ के साथ चलने वाले युवा नायकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। एक रथ के साथ बीस युवा नायक चलेंगे, जो ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर सुनील सक्सेना, रितु तोमर, एस द्विवेदी, डा. शिवराज सिंह यादव, डा. राजेश यादव, डा. किशोर सागर, डा. आरके गौर, आरपी यादव, शेखर चौहान, सतेंद्र राजपूत उपस्थित रहे। लेखाकार श्रवण कुमार बाथम ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें