फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे सैफई थाना क्षेत्र के शिवपुरी टिमरूआ के पास आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही कार का टायर फट गया।
विज्ञापन

इससे कार एक्सप्रेसवे के डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी साइड जाकर पलट गई। कार पलटते ही एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास गांव के ग्रामीण भी धमाके की आवाज सुनते ही ऊपर पहुंच गए।
जानकारी पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। कार में सवार सभी पांच लोगों को बाहर निकाल कर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है।
मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की ओर जा रही कार का सैफई थाना क्षेत्र के चैनल 104 शिवपुरी टिमरुआ के पास दोपहर तीन बजे करीब टायर फट गया।
अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे के दूसरी ओर जाकर पलट गई। कार सवार संतोष कुमार पुत्र दयाराम निवासी मलावन जिला एटा, सुभाषचंद्र निवासी रामनगर जिला एटा, यतेंद्र कुमार, सोनू पुत्र शेर सिंह व अमन कुमार निवासी कासगंज सभी कार में फंस कर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस के कर्मचारियों ने उन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सुचारु रूप से चालू कराया।
फोटो 33- एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें